{"_id":"69ed1661ba7a35fb16022562","slug":"uncle-dies-before-giving-rice-happiness-turns-into-sorrow-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-170049-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भात देने से पहले मामा की मौत, खुशियां गम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भात देने से पहले मामा की मौत, खुशियां गम में बदलीं
विज्ञापन
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। भांजे की शादी में गांव सम्भलहेड़ा में भात देने आए मामा की शाम के समय भात देने से पहले ही मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां गम में बदल गई। ग्राम सम्भलहेड़ा निवासी शुभम सैनी की रविवार को बागपत के ग्राम बेगमाबाद गढ़ी में बरात जानी है।
शनिवार देर शाम के समय भात की रस्म की तैयारी हो रही थी। इसी बीच शुभम के मामा मेेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नेहडू निवासी देवराज उर्फ पप्पू को हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आनन फानन में परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी के घर में मामा की मौत से खुशियां गम में बदल गई। बाद में गमगीन माहौल में मृतक के परिजन शव को ग्राम नेहडू ले गए। शुभम ने बताया कि मामा की मौत के चलते रविवार को पांच लोग ही बारात में जाएंगे।