फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poles toppled and trees uprooted by the storm... power outages and traffic jams on the roads.

Muzaffarnagar News: आंधी से टूटे खंभे, उखड़े पेड़...बिजली गुल, सड़कों पर जाम

Mon, 12 Oct 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Poles toppled and trees uprooted by the storm... power outages and traffic jams on the roads.
रामराज हैदरपुर पुलिस चौकी पर जाम खुलवाती पुलिस स्रोत राहगीर
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना मोड़। रविवार दोपहर में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। बारिश के साथ आंधी के कारण बुढ़ाना मोड़, पुरकाजी, भोपा, खतौली और शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। शाहपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिले में 80 से अधिक खंभे टूट जाने से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

दोपहर में दो बजे से मौसम बदलना शुरू हुआ। आधे घंटे में ही काली घटा छा जाने से दिन में ही अंधेरा हो गया। चालकों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। बाजार में खरीदारी या अन्य काम के लिए पहुंचे लोग अपने घरों की तरफ दौड़े। शहर में चर्च के पास पेड़ उखड़कर गिर गया। कुल 23 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग पर किनौनी गेट के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। गांव मीरापुर की जंगल की बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया और आवागमन सुचारु कराया। पुरकाजी में हाईवे पर खड़का वाला बाग के सामने यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाकर आवागमन चालू कराया। पीनना के किसान प्रताप मलिक, रोहित मलिक, किनौनी निवासी अमित कुमार, संजय कुमार, अंकुर कुमार, तथा बरवाला निवासी भगत सिंह, अमित बालियान ने बताया कि बारिश एवं तेज हवाओं के कारण गन्ने की फसल गिर गई हैं।
-----
पौड़ी राजमार्ग पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
फोटो
मीरापुर। खतौली मार्ग पर पुराना पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित हैदरपुर पुलिस चौकी के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रामराज पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था। पेड़ को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया। संवाद
-----------------
बिछ गई ईख की फसल, उत्पादन पर पड़ेगा असर
चरथावल/बुढ़ाना। तेज हवाओं के साथ बारिश से खेतों में धान और ईख की फसल बिछ गई हैं। नंगला राई, बिरालसी, ज्ञानामाजरा, बलवाखेड़ी, अकबरगढ़ में खेतों में ईख और धान के जमीन पर बिछ गए। किसान रामभूल सिंह, यमन कुमार, वीरेंद्र सिंह का कहना है बंधे ईख और धान की फसल गिरने से उत्पादन में कम होगा। बुढ़ाना में सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी राम निवास सहरावत का कहना है कि किसानों को 20-30 प्रतिशत नुकसान हुआ है। बिटावदा के पूर्व प्रधान मंगलू निवासी का कहना है कि मौसम में बदलाव से गन्ने की रिकवरी पर भी प्रभाव पड़ेगा। संवाद

---
बिजलीघर की लाइन पर दो पेड़ गिरे, विद्युत आपूर्ति बाधित
फोटो समाचार
खतौली। रविवार को अचानक आंधी तूफान चलने से बुढ़ाना मार्ग बिजलीघर की विद्युत लाइन पर यूकेलिप्टस के दो पेड़ गिर गए। जिस कारण बिजलीघर की दीवार और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बिजलीघर की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नगर समेत देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ नगर अजय शर्मा ने बताया कि मुख्य बिजलीघर की लाइन पर दो पेड़ गिर गए। जिस कारण बिजलीघर की दीवार समेत विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। संवाद

रामराज हैदरपुर पुलिस चौकी पर जाम खुलवाती पुलिस स्रोत राहगीर

रामराज हैदरपुर पुलिस चौकी पर जाम खुलवाती पुलिस स्रोत राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed