फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP formulates strategy for Teachers' and Graduates' constituency elections.

Muzaffarnagar News: भाजपा ने शिक्षक-स्नातक चुनाव पर बनाई रणनीति

Mon, 12 Oct 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJP formulates strategy for Teachers' and Graduates' constituency elections.
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के लिए संगठनात्मक बैठक की। इसमें आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। नागर ने कहा कि ये चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर बल दिया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रत्येक मतदाता से संवाद स्थापित करने की बात कही। उन्होंने प्रभावी जनसंपर्क से चुनावी तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, रामकुमार सहरावत, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, शरद शर्मा, संजय गर्ग, आशुतोष शर्मा, विपुल भटनागर, प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed