{"_id":"5986241a4f1c1b421b8b4596","slug":"ultimatum-given-to-muzaffarnagar-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन, रालोद का अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन, रालोद का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घासीपुरा के किसान रघुवीर सैनी की मौत के मामले में रालोद ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि पीड़ित के परिजनों को आर्थिक मदद नहीं मिली और किसानों से मुकदमे वापस नहीं हुए तो रालोद कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। जिला प्रशासन ने किसानों की समस्या के निराकरण के लिए चार दिन का समय मांगा है। किसानों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि जिस किसान की फसल चौपट कर दी गई, सदमे में जिसकी मौत हो गई, उसी के बेटे पर धारा 307 में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। रालोद किसान के परिवार के साथ है। न्याय के लिए कुछ भी करना पड़े, पीछे नहीं हटेगी। पूर्वमंत्री योगराज सिंह ने कहा कि जिले में 50 प्रतिशत से ज्यादा जमीन जहरीले पानी ने नष्ट कर दी है। किसानों को अब जागना होगा। पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि रालोद जिले के किसी भी किसान परिवार के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकती।
जाति-धर्म से ऊपर उठकर पीड़ित किसान की लड़ाई लड़ी जाएगी। यह दुख की बात है कि कुछ राजनीतिज्ञ किसानों के दुश्मन बने बैठे हैं। एमएलसी मुश्ताक चौधरी ने कहा कि घासीपुरा में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक किसान के लिए उसकी फसल ही सबकुछ होती है। जिला पंचायत सदस्य संजय राठी ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम दिया जाने वाला ज्ञापन पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में मृतक किसान के परिवार का आर्थिक मुआवजा देने, किसानों की उजड़ी जमीन का मुआवजा देने, घासीपुरा के किसानों पर दर्ज मुकदमा समाप्त कराने, सभी औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच कराने, अवैध फैक्ट्रियों का संचालन बंद करने, जांच रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सिटी मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र, एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र, एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि बुधवार तक समस्या का हल हो जाएगा।
संचालन जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा ने किया। अभिषेक चौधरी, कृष्णपाल राठी, हर्ष राठी, सुधीर भारतीय, इरशाद चौधरी, विकास बालियान, विदित मलिक, आमिर अली, जगपाल, सतवीर सिंह, अशोक बालियान, राममेहर राठी, शीशपाल राठी, राजू प्रधान, देवेंद्र, मुकेश प्रधान, महेंद्र प्रधान, गोपाल, गौरव, मंगत सैनी, सुभाषचंद सैनी, सतेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे।
भाजपा नेता नहीं आए
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में किसानों की पंचायत में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी और उनके समर्थक दिखाई नहीं दिए। लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी थी कि विधायक आते हैं या नहीं।