फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths kidnapped a teenager, raped her and made a video

Muzaffarnagar News: दो युवकों ने किया किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two youths kidnapped a teenager, raped her and made a video
- होटल में ले जाकर दिया घटना को अंजाम, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मां के साथ बाजार में खरीदारी करने आई 16 वर्षीय किशोरी को मोहल्ले के ही दो युवक कार में अपहरण कर ले गए। दोनोें पर होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने का आरोप है। घटना के बारे में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी दो दिन पहले अपनी मां के साथ देर शाम बाजार में खरीदारी करने आई थी। वापस लौटते समय दोनों कंपनी बाग के पास रुक गई थीं। इस दौरान वहां भीड़ हो रही थी। किशोरी भीड़ में अपनी मां से बिछड़ गई। उसने अपनी मां को काफी तलाशा, लेकिन वह अपनी मां से मिल नहीं सकी। आरोप है कि इसी दौरान किशोरी के मोहल्ले में ही रहने वाले दो युवक कार लेकर वहां पहुंचे। दोनों युवक किशोरी को जबरन कार में डालकर अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


दोनों युवक किशोरी को एक होटल में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। किशोरी को किसी से भी घटना की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि डरी सहमी किशोरी ने इस बारे में किसी से शिकायत नहीं की। तबीयत बिगड़ने पर पर किसी को बताए बिना ही किशोरी रुड़की रोड पर जा पहुंची और डायल 112 टीम को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर जानकारी लेने के बाद किशोरी के परिजनों को बुला लिया और उन्हें मामले की जानकारी दी।


घटना के बारे में पीड़िता के भाई ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी राजू कुमार साव का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed