फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths died in a head-on collision between bikes

Muzaffarnagar News: बाइकों की आमने-सामने की भिंड़त में दो युवकों की मौत

Thu, 05 Sep 2024 04:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in a head-on collision between bikes
चरथावल। थानाभवन मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे थानाभवन मार्ग पर बिरालसी चौकी के निकट पेट्रोल पंप के आगे दो बाइक सवार आमने-सामने से गुजर रही थीं। इसी दौरान भिड़ंत हो गई। हादसे में सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां अरुण (24) पुत्र चिरंजी लाल निवासी ज्ञाना माजरा राजपुतान और दूसरे बाइक सवार तितावी थाना क्षेत्र के गांव धोलरा निवासी शुभम (18) पुत्र महेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि धोलरा निवासी युवक बिरालसी की तरफ से थानाभवन की तरफ जा रहा था। वहीं, ज्ञानामाजरा राजपुतान निवासी दोनों युवक थानाभवन की ओर से बिरालसी की तरफ आ रहे थे। उधर, अतुल को हालत गंभीर होने के चलते स्वामी कल्याणदेव राजकीय जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed