फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two women plead for safety in homosexual relations

दो युवतियों ने समलैंगिक संबंधों में लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 30 Nov 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two women plead for safety in homosexual relations
दो युवतियों ने समलैंगिक संबंधों में लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के अलग-अलग मोहल्ले में रहने वाली दो युवतियां दो दिन पूर्व घर से लापता हो गईं, जिनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोनों युवतियों ने शुक्रवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल कर समलैंगिक संबंध के चलते एक साथ रहने और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों से एक ही वर्ग की दो युवतियां दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गईं थीं। परिजनों ने हरसंभव तलाश के बावजूद उनका सुराग न लगने पर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस युवतियों की तलाश कर ही रही थी कि उन्हें शुक्रवार को युवतियों द्वारा कोर्ट में शपथ-पत्र दाखिल कर एक साथ रहने की अर्जी दाखिल किए जाने की सूचना मिली। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि युवतियों ने कोर्ट में शपथ-पत्र दाखिल कर समलैंगिक संबंधों के चलते एक साथ रहने की बात कहते हुए अपने परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि उनके पास अभी इस तरह का कोई शिकायती पत्र नहीं आया है और न ही युवतियां ही थाने पहुंची हैं। दोनों युवतियां बालिग हैं, आगे जो भी कोर्ट का आदेश होगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed