फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two-wheelers and four-wheelers sold well

टू-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स की हुई खूब बिक्री

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two-wheelers and four-wheelers sold well
शहर के रोशन होंडा शो रुम पर स्कूटी की डिलीवरी करते डायरेक्टर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व से पहले शारदीय नवरात्र पर्व ऑटो मोबाइल का बाजार अच्छा रहा। लोगों ने जमकर वाहनों की खरीदारी की है। साथ ही धनतेरस के लिए भी वाहनों की बुकिंग कराई गई है। नागरिकों ने स्कूटी और बाइक की अधिक खरीदारी की है। कारों की काफी बिक्री हुई है।
विज्ञापन

लोग नवरात्र में खरीदारी करना ज्यादा शुभ मानते हैं। आटोमोबाइल सेक्टर में भी जबर्दस्त बूम रहा। इसके लिए कंपनियों और शोरूम संचालकों ने विशेष ऑफर भी जारी कर दिए हैं। कई माह से वाहनों की एडवांस बुकिंग चल रही है। धनतेरस की भी बुकिंग हो रही है। शारदीय नवरात्र में लोगों बुक कराए गए वाहनों की खरीदारी की है। मिडास मोटर्स के जीएम निधिष शर्मा बताते हैं कि नवरात्र में टाटा मोटर्स की 35 गाड़ी बेची है। धनतेरस पर 30 से 35 गाडिय़ों की डिलीवरी दी जानी है। मेरठ रोड स्थित महिंद्रा के एटूजेड़ शोरूम के जीएम सेल्स प्रदीप कुमार ने बताया कि 41 गाड़ियों की सेल हुई है। एसयूवी 300, बोलेरो नियो एवं स्कॉर्पियो मॉडल की काफी डिमांड है। राधा गोविंद ऑटो मोबाइल के मैनेजर विनय त्यागी ने बताया कि नवरात्र में 71 गाड़ियां बेची है। अष्टमी पर 12 गाड़ियों की डिलीवरी की है। वैगनआर, स्विफ्ट, वीटारा की सीएनजी में ज्यादा मांग रही है।
विज्ञापन

रोशन होंडा के डायरेक्टर अरुण गुप्ता ने बताय कि नवरात्र में 145 टू व्हीलर बेचे, जिनमें 110 स्कूटी है। एटूजेड बजाज के सेल्स हैड सत्यम वर्मा ने बताया कि नवरात्र में 125 वाहनों की बिक्री हुई है। अभी दशहरा की डिलीवरी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed