फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two real brothers caught in an encounter with cows, one injured

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में पकड़े गोकश दो सगे भाई, एक घायल

Mon, 04 Mar 2024 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers caught in an encounter with cows, one injured
-खामपुर खुड्डा मार्ग पर गोकशी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। खामपुर खुड्डा मार्ग पर पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं फरार साथी को पुलिस ने काम्बिग कर गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक कार, एक तमंचा कारतूस व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि खामपुर खुड्डा मार्ग पर गोकशी होने वाली है। पुलिस मौके पर पहुंची। गोकशों ने खुद को घिरा देख कर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में कस्बा चरथावल के मोहल्ला नहर वाली बस्ती निवासी दाउद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका भाई जीशान भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे भी कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक कार, तमंचा, खोखा व दो जिंदा कारतूस व गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। घायल गोकश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान गोवंश छूटकर जंगल में भाग गया। प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि घायल दाउद पर सात व जीशान के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे थाना चरथावल व छपार में दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed