{"_id":"5db0a0978ebc3e93bb4c7b79","slug":"two-parties-clashed-in-sadpur-over-indecent-remarks-muzaffarnagar-news-mrt4501776191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र टिप्पणी को लेकर सादपुर में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र टिप्पणी को लेकर सादपुर में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सादपुर में घर के बाहर सफाई कर रही किशोरी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर में मंगलवार सुबह एक किशोरी घर के बाहर सफाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने किशोरी को चिढ़ाने के लिए उस पर अभद्र टिप्पणी की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी बदसलूकी करने लगा, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट व हंगामे की सूचना पर रोहाना चौकी प्रभारी संजय त्यागी मौके पर पहुंचे और एक पक्ष से सालिम पुत्र शेरजान को गिरफ्तार कर लिया, जिसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। वहीं, एक पक्ष से इरशाद व इसरार पुत्रगण शेरजान और दूसरे पक्ष से मुमताज व साजिद पुत्रगण हकीमुद्दीन के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
धमकी दे रहा अपहरण का फरार आरोपी
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी का करीब ढाई माह पूर्व अपहरण कर लिया गया था। पीड़ित परिजनों ने गांव कुटबी निवासी अजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने 19 सितंबर को किशोरी को बरामद कर लिया था, जिसने पूछताछ में आरोपी पर जबरन लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि अब तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसके चलते वह लगातार उन्हें मुकदमा वापस लेने की धमकियां दे रहा है। परिजनों ने बुधवार को पुलिस ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
-