फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two parathas of 190 rupees on the highway dhaba

हाईवे के ढाबे पर 190 रुपये के दो पराठे, सेंट्रल एक्साइज से शिकायत, जांच शुरू

Sat, 25 Nov 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 25 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two parathas of 190 rupees on the highway dhaba
up roadways
ढाबों पर भोजन का स्वाद चखना है तो जेब में मोटी रकम रखनी पड़ेगी। ढाबों पर मिलने वाली वस्तुओं पर कोई लगाम नहीं है। खतौली के शेरे-ए-पंजाब ढाबे पर यात्री को आलू के दो पराठे 190 रुपये के दिए गए हैं। मामला उत्तराखंड परिवहन तक पहुंचा और उसके बाद सेंट्रल एक्साइज तक गया। अब ढाबे खिलाफ जीएसटी के साथ फर्जी बिल बनाकर यात्रियों से अधिक रुपये लेने की जांच बैठाई गई है। 
विज्ञापन


मामला 17 सितंबर का है। उत्तराखंड निवासी संजय भट्ट यूके परिवहन की बस (संख्या यूके 07 ए 3245) में दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। 17 सितंबर की रात्रि करीब दस बजे उत्तराखंड की बस खतौली में शेरे-ए-पंजाब ढाबे पर रुकी। बस परिचालक रामबाबू ने आधा घंटा का स्टॉपेज बताकर यात्रियों को जल-पान करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस पर बस में सवार संजय भट्ट ने ढाबा पर खाने का मूल्य मालूम किया, लेकिन बाद में उन्होंने दो आलू के पराठे खाए। ढाबा संचालक ने जो बिल दिया है, उसमें 190 रुपये के दो पराठे दर्शाए गए। खास यह है कि बिल में ग्राहक के नाम-पते के साथ जीएसटी अंकित नहीं थी। इस पर संजय ने शिकायत की तो जबरन 190 रुपये लिए गए। संजय ने उत्तराखंड परिवहन निगम को शिकायत दी। जिसके बाद केंद्रीय उत्पाद शुल्क (सेंट्रल एक्साइज) को भी शिकायत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ मंडल कार्यालय से शनिवार को मुजफ्फरनगर के डिवीजन प्रथम (जीएसटी) कार्यालय को जांच सौंपी गई है। इस पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल पीड़ित संजय से फोन पर वार्ता कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब केंद्रीय उत्पात शुल्क के अधिकारी ढाबे की जांच करेंगे।

ढाबे पर खाने का मीनू क्या है और उसके रेट किस स्तर के हैं। इसके साथ ही ढाबे ने जीएसटी लिया है या नहीं, क्योंकि बिना उत्पाद शुल्क जमा कराए ढाबे का संचालन वैध नहीं है। सेंट्रल एक्साइज विभाग के जांचकर्ता इंद्रसेन ने बताया कि मामले की जांच करने के निर्देश मिले हैं। चुनाव के बाद इस प्रकरण की जांच की जाएगी। 


परिवहन का होता है ढाबों से अनुबंध 
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड और यूपी रोडवेज का हाईवे और कसबों के भीतर पड़ने वाले ढाबों, होटलों से अनुबंध होता है। इन ढाबों, होटलों पर कुछ समय के लिए बसों को रोकना होता है। अधिकांश यह बसें लंबी दूरी की होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed