फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two laborers returned home after paying one lakh ten thousand ransom

Muzaffarnagar News: एक लाख दस हजार फिरौती देकर घर लौटे दो मजदूर

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Two laborers returned home after paying one lakh ten thousand ransom
खतौली। मत्स्य पालन के नाम पर उड़ीसा के बालेश्वर शहर ले जाए गए दो मजदूरों के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया और परिजनों से फोन पर बात कर बीस लाख की फिरौती मांगी। बाद में एक लाख दस हजार रुपये लेकर दोनों को छोड़ा गया। घर पहुंच कर मजदूरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला सराफान निवासी सागिल और सरफराज ने बताया कि उन्हें 13 दिसंबर को गाजियाबाद में एक व्यक्ति मिला। उसने प्रस्ताव दिया कि उड़ीसा में बालेश्वर शहर में मत्स्य पालन करा देगा, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होगी। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए वह दोनों उसके साथ उड़ीसा के बालेश्वर शहर पहुंच गए। वहां पर उसने दोनों को एक कमरे पर ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद वह चला गया, लेकिन फिर वापस नही आया। कुछ देर बाद वहां पर पांच छह बदमाश पहुंचे और उन दोनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

बदमाशों ने उनके फोन से खतौली परिजनों को फोन कराकर बीस लाख की फिरौती मांगी। परिजनों ने रुपये देने में असमर्थता दिखाई। जिसके बाद रुपये कम मांगने शुरू किए। बाद में एक लाख रुपये खाते में मंगाए। उसके बाद दस हजार रुपये मंगाए। एक लाख दस हजार की फिरौती लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों मजदूर किसी प्रकार अपने घर पहुंचे। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed