{"_id":"6699abda03de4cfa70062464","slug":"two-laborers-died-after-drinking-well-water-treatment-of-one-continues-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-126390-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुएं का पानी पीने से दो मजदूरों की मौत, एक का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुएं का पानी पीने से दो मजदूरों की मौत, एक का इलाज जारी
विज्ञापन
खतौली। मध्य प्रदेश में टॉवर पर मजदूरी करने गए मजदूर जंगल में कुएं का पानी पीने से बीमार हो गए। गंभीर हालत में तीनों वापस लौटे। मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक का उपचार मेरठ में चल रहा है। दोनों मजदूरों की मौत से परिजनों में शोक है।
मोहल्ला जैन नगर निवासी नफीस (37), मोहल्ला सद्दीक नगर निवासी फैजान (24) और इरशाद मध्य प्रदेश के किसी गांव में टॉवर लगाए जाने के काम में एक ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करने के लिए गए थे। तीनों मजदूरों ने वहां जंगल में एक कुएं का तीन दिन तक पानी पिया। इसके बाद तीनों की हालत खराब होने लगी तो तीनों मजदूर 10 जुलाई को अपने घर आ गए थे।
परिजनों ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज बेगराजपुर में भर्ती कराया था, जिनका उपचार चल रहा था। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान तीन दिन पूर्व नफीस की मौत हो गई जबकि फैजान की बुधवार को मौत हो गई। इरशाद को मेरठ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मजदूरों की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि वे किस स्थान पर गए थे, इसके बारे में जानकारी नहीं है। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि इन्फेक्शन पूरे उनके पूरे शरीर में फैल चुका था।