{"_id":"64b3d98428e57e7ac8042904","slug":"two-kanwarias-of-sonepat-missing-relatives-arrived-in-search-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-3715-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोनीपत के दो कांवड़िये लापता, तलाशते हुए पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोनीपत के दो कांवड़िये लापता, तलाशते हुए पहुंचे परिजन
विज्ञापन
ढ़ाना और शहर कोतवाली पुलिस से मिल कर तलाश कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे दो कांवड़िये लापता हो गए। दोनों के परिजनों ने बुढ़ाना और शहर कोतवाली पुलिस से मिल कर तलाश कराने की मांग की है।
सोनीपत के गांव मुकीमपुर से हरिद्वार गंगा जल लेने गए प्रदीप गहलौत (41) पुत्र टेकराम वापस घर नहीं पहुंचे। इसके अलावा सोनीपत के ही गांव गढ़ी ब्रह्मनान निवासी अमित (16) अपनी करनाल निवासी नानी महेंद्रो के पास रहता था। वह, उसकी नानी और परिवार के पांच अन्य लोग हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए सात जुलाई को गए थे। दस जुलाई काे सभी वापस लौट रहे थे। शिव चौक तक तो सभी साथ साथ रहे, लेकिन यहां से अमित बिछड़ गया। उसकी नानी और अन्य परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
लापता दोनों कांवड़ियों के परिजन रविवार को बुढ़ाना और शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने लापता अमित और प्रदीप की तलाश कराने की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस ने अमित की तलाश में सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है।