फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two industrial units sealed for burning banned fuel

Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित ईंधन जलाए जाने पर दो औद्योगिक इकाइयां सील

Wed, 13 Aug 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two industrial units sealed for burning banned fuel
मुजफ्फरनगर। प्रतिबंधित ईंधन जलाए जाने पर दो औद्योगिक इकाइयां सील कर दी गईं जबकि एक का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चन्द्र ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जनपद की तीन औद्योगिक इकाइयों में उड़नदस्ता भेजकर जांच कराई गई थी। जांच के दौरान तीनों इकाइयों में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग पाया गया था, जिस कारण वायु प्रदूषण होता मिला। आयोग की ओर से 11 जुलाई को भोपा रोड मखियाली स्थित आरएस कैमिकल और मखियाली में संचालित बजरंग एलम पर जांच की गई थी जबकि 15 जुलाई को भोपा रोड स्थित मित्तल वेसल्स पर भी जांच की गई। जांच के दौरान तीनों इकाइयों में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग पाया गया। आयोग की ओर से तीनों इकाइयों को सील करने का आदेश जारी किया गया था। मंगलवार को बजरंग एलम और मित्तल वेसेल्स नाम की औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया गया जबकि आरएस कैमिकल का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। उक्त इकाई को आज सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed