फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends on a motorcycle died after being hit by a truck on the highway.

Muzaffarnagar News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sun, 11 Oct 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two friends on a motorcycle died after being hit by a truck on the highway.
बुढ़ाना। मृतक सावेज की फाइल फोटो।
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर विज्ञाना गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से जौला गांव के बाइक सवार दोस्त सावेज (19) और अनस (16) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जौला निवासी सावेज अपने साथी अनस के साथ शनिवार को सुबह बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव लौट रहे थे। सुबह 11 बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर विज्ञाना गांव के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने सावेज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में अनस को मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के परिजन भी अस्पताल मौके पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने सावेज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रशासक हाजी जमशेद ने बताया कि मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान अनस की मौत हो गई।

बुढ़ाना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

बुढ़ाना। मृतक सावेज की फाइल फोटो।

बुढ़ाना। मृतक सावेज की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed