दर्दनाक हादसा: दो दोस्तों की मौत, मुजफ्फरनगर से जा रहे थे शामली, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Accident in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के गांव भाजू निवासी दो दोस्तों की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
भाजू निवासी अमित व उसका दोस्त प्रमोद बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के भौंरा कलां आए थे। वे शनिवार देर रात बाइक पर वापस अपने गांव के लिए चले थे। जब दोनों भौरा कलां से भाजू की तरफ जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने युवकों को सड़क पर घायल देखा तो जानकारी पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अमित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रमोद ने शाहपुर अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?
सीओ फुगाना यतेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार