{"_id":"6491b439443dd2b1c904bdf6","slug":"two-elderly-teachers-sentenced-to-20-20-years-for-raping-a-girl-child-in-school-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-2130-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर पीड़िता को मिला इंसाफ: अदालत ने सुनाई 20-20 साल की सजा, बुजुर्ग शिक्षकों ने छात्रा के साथ की थी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर पीड़िता को मिला इंसाफ: अदालत ने सुनाई 20-20 साल की सजा, बुजुर्ग शिक्षकों ने छात्रा के साथ की थी दरिंदगी
Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
सार
Muzaffarnagar News : आखिर पीड़ित छात्रा को इंसाफ मिल गया है। अदालत ने बुजुर्ग शिक्षकों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। दोनों शिक्षकों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की की थी।
विज्ञापन
आरोपियों को मिली सजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के स्कूल में नौ साल की मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले दो बुजुर्ग शिक्षकों को अदालत ने 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। वारदात के 16 माह बाद फैसला आया। विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के निजी स्कूल में दो मार्च 2022 को नौ साल की मासूम के साथ शिक्षक राजकुमार शर्मा और उदयपाल ने दरिंदगी की थी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। तीन मार्च को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम
विज्ञापन
प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने की। मंगलवार को अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाया। दोनों दोषियों को 20-20 साल के कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी राजकुमार शर्मा सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त होकर निजी स्कूल का संचालन कर रहे थे और पढ़ा भी रहे थे।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल