Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The political contest, which began on the outside, has now moved to the inside.

Muzaffarnagar News: पहले बाहर...अबके भीतर से शुरू हुआ सियासी मुकाबला

Thu, 12 Nov 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The political contest, which began on the outside, has now moved to the inside.
मुजफ्फरनगर। सदर सीट के सियासी पन्नों पर पिछले ढाई दशक में दिवंगत पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप और वर्तमान कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के परिवारों के बीच टकराव रहा है। स्वरूप परिवार कांग्रेस, सपा और रालोद के टिकट पर ताकत दिखाता रहा। अब पूर्व मंत्री के बेटे गौरव स्वरूप भाजपा का हिस्सा है और सदर सीट पर टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल है, जबकि उनकी पत्नी मीनाक्षी स्वरूप चेयरपर्सन है। इस बार दोनों परिवारों में टिकट की दावेदारी का मुकाबला है।
विज्ञापन

स्वरूप परिवार को राजनीति में पहली बड़ा सफलता वर्ष 1967 में मिली थी। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विष्णु स्वरूप ने जनसंघ की मालती शर्मा को 782 मतों से हरा दिया था। वर्ष 1974 में विष्णु स्वरूप के छोटे भाई चित्तरंजन स्वरूप ने कांग्रेस के टिकट पर जनसंघ की मालती शर्मा को 5,526 वोट से हराया था।
विज्ञापन

सपा में शामिल होने के बाद सदर सीट पर चित्तरंजन स्वरूप ने वर्ष 2002 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े कपिल देव अग्रवाल को 9123 वोट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों में यही पहला मुकाबला हुआ था। वर्ष 2007 में भाजपा से अशोक कंसल जीते और सपा के टिकट पर चित्तरंजन स्वरूप हार गए। वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर चित्तरंजन स्वरूप फिर जीत गए और प्रदेश सरकार में मंत्री बने।
लंबी बीमारी के बाद चित्तरंजन स्वरूप के निधन के बाद 2016 में हुए उपचुनाव में कपिल देव अग्रवाल पहली बार विधायक चुने गए। उन्होंने गौरव स्वरूप को हराया था। अग्रवाल पहली बार विधानसभा पहुंचे और पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इस बार एक ही दल में होने के कारण सदर सीट पर इस बार वर्तमान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा नेता गौरव स्वरूप के बीच टिकट को लेकर मुकाबला शुरू हो गया है।
------
पिछले दो चुनाव में इस तरह हुआ मुकाबला
भाजपा की लहर में हुए 2017 के चुनाव में कपिल देव अग्रवाल ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़े गौरव स्वरूप को हराया। अग्रवाल को 97,838 वोट मिले थे, जबकि गौरव स्वरूप को 87,134 मत मिले। वर्ष 2022 में सपा-रालोद का गठबंधन हुआ। सपा के शीर्ष नेतृत्व ने गौरव स्वरूप के भाई सौरभ बंटी स्वरूप को टिकट दिया। मुकाबले में सौरभ 18,694 वोट से हार गए थे। सपा में टिकट नहीं मिलने पर गौरव स्वरूप भाजपा में शामिल हो गए और निकाय चुनाव में उनकी पत्नी मीनाक्षी स्वरूप चेयरपर्सन बन गई।
----
एसआईआर के बाद सदर में बढ़ा खतरा
मुजफ्फरनगर। एसआईआर के बाद सबसे ज्यादा मतदाता सदर सीट पर कम हुए। एसआईआर शुरू होने पर 27 अक्तूबर 2025 तक सूची में 371726 मतदाता थे लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को संख्या सिर्फ 311887 रह गई। सदर सीट पर 59839 मतदाता कम हुए। रुड़की रोड समेत इनमें शहर के ऐसे इलाके अधिक शामिल है, जिन्हें भाजपा का गढ़ माना जाता है। एसआईआर के दौरान पंचायत चुनाव को प्राथमिकता देते हुए मतदाताओं ने अपने-अपने गांव में वोट बनवा लिए। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कुछ वोट जरूर बढ़ने का अनुमान है लेकिन अंतर कितना कम होगा यह देखने वाली बात होगी। ब्यूरो

---------
ब्राह्मण समाज ने की टिकट की दावेदारी
सदर सीट पर अब तक टिकट के 10 दावेदार सामने आ चुके हैं। इनमें वर्तमान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, गौरव स्वरूप, श्रीमोहन तायल, अंचित मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, ब्राह्मण समाज से श्वेता कौशिक, अरविंद राज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ममता अग्रवाल शामिल है। श्वेता कौशिक शहर के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा की बेटी है और उनका दावा भी सदर सीट पर मजबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed