फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two-day National Sculpture Workshop concludes

Muzaffarnagar News: दो दिवसीय राष्ट्रीय मूर्ति कला कार्यशाला का समापन

Mon, 01 Apr 2024 12:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Two-day National Sculpture Workshop concludes
- जैन कन्या डिग्री कॉलेज में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग ने चार महाविद्यालयों के सहयोग से राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का आयोजन किया। दूसरे दिन इस कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। जेकेपी पीजी कॉलेज, चित्रकला विभाग डीएवी पीजी कॉलेज, चित्रकला विभाग केके जैन पीजी कॉलेज खतौली, चित्रकला विभाग एसडी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में चली दो दिवसीय राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का समापन हुआ। समापन सत्र में प्राचार्या सीमा जैन ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। दिल्ली के प्रख्यात मूर्तिकार सुरेश कुमार ने कार्यशाला में बनाए जा रहे कलात्मक स्कल्पचर को अंतिम रूप प्रदान किया, जिसे देखकर सभी दर्शकों ने उनके कार्य की प्रशंसा की। बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ थीम पर सुरेश कुमार द्वारा बनाया गया यह कलात्मक मूर्तिशिल्प आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यशाला में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जेकेपी पीजी कॉलेज की चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो़ वंदना वर्मा ने छात्र-छात्राओं को इस मूर्तिकला कार्यशाला से लाभ उठाकर नवीन प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में डॉ़ नीतू वशिष्ठ, डॉ़ वेदपाल सिंह, डॉ़ रजनीश गौतम, डॉ़ बसंत कुमार, डॉ़ पंकज वशिष्ठ, डॉ़ रिचा जैन, डॉ़ ममता, नेहा गुप्ता, निधि सिंहवाल, अर्चना, कुलदीप कुमार, अंजुम, निशा, मनोज कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed