फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two crooks worth 15 thousand caught in an encounter

मुठभेड़ में दबोचे 15 हजार के इनामी दो बदमाश

Sat, 14 Sep 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two crooks worth 15 thousand caught in an encounter
छपार क्षेत्र में हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश फैजान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी/छपार (मुजफ्फरनगर)। शुक्रवार शाम पुरकाजी व छपार क्षेत्र में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस ने 15-15 हजार के इनामी दो बदमाशों को धर दबोचा। मुठभेड़ में दोनों इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना पुलिस शुक्रवार दोपहर खादर क्षेत्र में सोलानी नदी के रपटे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की बिना नंबर की बाइक पर आते दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से बाइक समेत वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुरकाजी इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश थाने का टॉप टेन शाहनजर उर्फ ददुआ पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्सावान पुरकाजी निवासी है, जिस पर जनपद सहारनपुर के गागलहेड़ी थाने से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। शाहनजर पर गाजियाबाद में लूट के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उधर, पुरकाजी में हुई मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश को छपार थाना पुलिस ने रामपुर-रेई मार्ग पर हुई चेकिंग के दौरान धर दबोचा। सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पुरकाजी में मुठभेड़ के बाद बदमाश के फरार होने की सूचना पर छपार थाना पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान रामपुर-रेई मार्ग पर गांव रेई के निकट संदिग्ध हालात में आते बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे बचकर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे धर दबोचा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान पुरकाजी में हुई मुठभेड़ में फरार हुए फैजान पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला नूर नगरीयान कस्बा पुरकाजी के रुप में हुई, जबकि फरार बदमाश की पहचान सलमान के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सदर ने बताया कि फैजान भी गागलहेड़ी थाने से ही वांछित चल रहा है और उस पर भी 15 हजार का इनाम घोषित था।

छपार के रेई रामपुर मार्ग मुठभेड में भागे बदमाश को ढूंढने में काम्बिंग करती पुलिस।

छपार के रेई रामपुर मार्ग मुठभेड में भागे बदमाश को ढूंढने में काम्बिंग करती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश।

पुरकाजी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed