फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two candidates enrolled

भूमि विकास बैंक के चुनाव में दो नामांकन पत्र भरे गए

Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two candidates enrolled
दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया
विज्ञापन

जानसठ। भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा की ओर से विधायक विक्रम सैनी ने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी ब्रिजेश रस्तोगी का पर्चा दाखिल करवाया।
बुधवार को भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। भाजपा की ओर से प्रत्याशी ब्रिजेश रस्तोगी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी पिछड़ा कल्याण विभाग अधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक प्रतिनिधि के लिए दो नामांकन पत्र आए हैं, जिसमें एक ब्रिजेश रस्तोगी, दूसरा बिजेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 28 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा एक सितंबर को मतदान होगा तथा उसी दिन मतगणना कराकर विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

-----------1
शाखा प्रतिनिधि पद के लिए तीन नामांकन दाखिल
चरथावल। उत्तर प्रदेश सहकारी विकास बैंक के चरथावल और बघरा की संयुक्त शाखा के प्रतिनिधि पद के तीन नामांकन दाखिल किए गए।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय सैनी ने कार्यकर्ताओं केे साथ पर्चा दाखिल किया। उनके प्रस्तावक जितार्थ त्यागी और अनुमोदक निवर्तमान शाखा प्रतिनिधि सतवीर बिरालसी रहे। वहीं, पूर्व शाखा प्रतिनिधि रहे कसौली निवासी ठाकुर ओमपाल सिंह ने प्रस्तावक रणकुमार और अनुमोदक रविंद्र सिंह के साथ नामांकन किया। कुटेसरा के मो. आबाद ने प्रस्तावक अरविंद त्यागी और अनुमोदक जय देव त्यागी के साथ परचा भरा। निर्वाचन अधिकारी एसएल अग्रवाल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी बीईओ बघरा सुरेश त्यागी ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। शाखा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि बघरा के 53 गांवों में 1313 मत और चरथावल ब्लॉक के 75 ग्राम पंचायत में 2228 किसान मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed