फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two buses will run from Shukratal of Muzaffarnagar to Lucknow

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शुक्रताल से लखनऊ के लिए चलेंगी दो बसें

Wed, 25 Oct 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 25 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two buses will run from Shukratal of Muzaffarnagar to Lucknow
- परिवहन निगम के अधिकारियों ने सर्वे कर लोगों से बात की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर परिवहन निगम ने शुक्रताल तीर्थ स्थल को बसों के माध्यम से लखनऊ से जोड़ने की कवायद शुरू की है। अधिकारियों ने मंगलवार को शुक्रताल पहुंच कर सर्वे किया और लोगों से बातचीत भी की। जल्द ही शुक्रताल से दो बसें प्रदेश की राजधानी के लिए चलाने पर विचार चल रहा है।
शासन ने आदेश दिए है कि सभी जनपदों में जो भी तीर्थ स्थल हैं वहां तक बसों का संचालन किया जाए। प्रदेश की राजधानी को भी बसों के माध्यम से तीर्थ स्थलों से जोड़ा जाए। सभी तीर्थ स्थलों तक हर जिले से बसों का संचालन कराया जाए। जनपद के परिवहन निगम अधिकारियों ने इस ओर कदम बढ़ाए है। मंगलवार दोपहर परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक स्टेशन अधिकारी राज कुमार तोमर आदि अधिकारियों ने शुक्रताल पहुंच कर वहां का सर्वे किया। स्थानीय लोगों के साथ ही गण्यमान्य लोगों से भी वार्ता की गई।
विज्ञापन

वर्तमान में शुक्रताल से चलाई जा रही रोडवेज बसों की सेवा के बारे में जानकारी ली। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि नई बस चलाने के बारे में उन्होंने अपनी टीम के साथ शुक्रताल पहुंच कर सर्वे किया है। क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की है। वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed