फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two bike riders died due to roadways bus collision

Muzaffarnagar News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 20 Jan 2023 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to roadways bus collision
रामपुर तिराहे के पास हादसे में युवकों की मौत के बाद जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : Amar ujala
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर रामपुर तिराहा पुलिस चौकी के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाकर मांगा मुआवजा
पांच-पांच लाख की सहायता दिलाने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए
देहरादून से लौट रहे केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने परिजनों को सांत्वना दी

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। थाना छपार क्षेत्र में देहरादून- दिल्ली हाईवे पर रामपुर तिराहा पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में युवक संजय चौहान (38) और फुरकान उर्फ काला (35) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जाम लगाकर 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। देहरादून से लौट रहे केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने परिजनों को सांत्वना दी।
खतौली क्षेत्र के गांव दाहौड़ निवासी संजय चौहान (38) पुत्र प्रभु और गांव गालिबपुर निवासी फुरकान उर्फ काला (35) पुत्र नूर मोहम्मद शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे बाइक से सहारनपुर में गाय खरीदने जा रहे थे। थाना छपार में रामपुर तिराहा पुलिस चौकी से चंद कदम दूर मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक बस को छोड़कर फरार हो गए। छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव मोर्चरी भेज दिए
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। 20 लाख रुपये और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। तहसीलदार सदर अभिषेक साही और सीओ सदर यतेंद्र नागर ने पहुंच कर परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। मृतक संजय चौहान के भाई धर्मेंद्र ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में ले लिया हैं।

रामपुर तिराहे के पास हादसे में युवकों की मौत के बाद जाम लगाते ग्रामीण

रामपुर तिराहे के पास हादसे में युवकों की मौत के बाद जाम लगाते ग्रामीण- फोटो : Amar ujala

रामपुर तिराहे के पास हादसे में युवकों की मौत के बाद जाम लगाते ग्रामीण

रामपुर तिराहे के पास हादसे में युवकों की मौत के बाद जाम लगाते ग्रामीण- फोटो : Amar ujala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed