फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two bags stolen from MLC Vandana Verma's car in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एमएलसी वंदना वर्मा की गाड़ी से दो बैग चोरी

Fri, 27 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two bags stolen from MLC Vandana Verma's car in Muzaffarnagar
- चौधरी चरण सिंह मार्केट के बाहर हुई वारदात, मुकदमा किया गया दर्ज
विज्ञापन

फाेटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चोरों ने भाजपा की एमएलसी वंदना वर्मा की गाड़ी को निशाना बनाया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह मार्केट में बाहर खड़ी एमएलसी की गाड़ी से दो युवकों ने दो बैग चोरी कर लिए। बैग में हजारों की नगदी, कीमती कागजात और विधान परिषद का परिचय पत्र रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानसठ ब्लाॅक के गांव कुतुबपुर निवासी भाजपा एमएलसी वंदना वर्मा व उनके पति अपनी फार्चयूनर गाड़ी से किसी काम से जिला मुख्यालय आए थे। वह अपनी गाड़ी महावीर चौक के पास चौधरी चरण सिंह मार्केट के बाहर खड़ी कर चले गए थे। गाड़ी में चालक बैठा हुआ था। कुछ देर बाद दो युवक चालक के पास आए और कहा कि उनकी गाड़ी से मोबिल ऑयल निकल कर सड़क पर गिर रहा है। चालक गाड़ी से उतरकर बाहर आया और गाड़ी को देखने लगा इसी बीच मौका पाकर दोनों युवक गाड़ी में रखे दो बैग चोरी कर फरार हो गए। काफी देखने के बाद भी जब चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया तो वह अपनी सीट की तरफ चला और दोनों युवकों को तलाशने लगा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

चालक की निगाह गाड़ी में सीट पर पड़ी तो उसे वहां रखे दो बैग गायब पाए। दोनों बैगों में 35 हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य कीमती कागजात, टॉप्स व विधान परिषद का परिचय पत्र रखा था। यह जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने जांच की और एमएलसी के पति मुदित वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहलना के पास मिल गए बैग
एमएलसी वंदना वर्मा ने घटना की पुष्टि कर बताया कि दोनों बैग मिल गए हैं। चोरों ने वहलना के पास बैग फेंक दिए थे। गौरतलब है कि एमएलसी वंदना के पति मुदित वर्मा आवास वित्तीय निगम के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी के माध्यम से तलाश चल रही है। पुलिस शहर के सभी मुख्य मार्गों और हाईवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed