{"_id":"63b16ab074caad37da679542","slug":"tushar-sharma-from-muzaffarnagar-made-a-model-of-ram-temple-being-built-in-ayodhya-with-8000-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: तुषार शर्मा ने 8000 स्टिक से बनाया अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का मॉडल, लगा चार माह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: तुषार शर्मा ने 8000 स्टिक से बनाया अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का मॉडल, लगा चार माह का समय
Sun, 01 Jan 2023 04:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 01 Jan 2023 04:43 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के तुषार शर्मा ने 8000 स्टिक से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल को बनाने में तुषाक को चार माह का समय लगा है।
विज्ञापन
तुषार राम मंदिर के मॉडल के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर तुषार शर्मा ने एक बार फिर अपने मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करते हुए अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर का मॉडल अखबार की रद्दी व फेविकोल से 8000 स्टिक की सहायता से चार माह में मंदिर का भव्य मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन
तुषार ने मंदिर के बेस में 2000 स्टिक लगाई हैं जिनको बनाने में एक माह का समय लगा। मंदिर के फाउंडेशन में 1500 स्टिक के बीम बनाएं जिन को बनाने में 25 दिन का समय लगा। 35 दिन में तुषार ने 2000 स्टिक बनाकर बीम के ऊपर पेस्ट की, शिखर का कार्य 1900 स्टिक बनाकर ध्वजा सहित स्थापित किया जिसको बनाने में 20 दिन का समय लगा। मंदिर के शेष कार्य को 600 स्टिक बनाकर 10 दिन में संपन्न किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut: चौकी इंचार्ज तो नौ बजे उठेंगे..., खर्राटे भर रही थी पुलिस, हादसे में घायल युवक ने तड़पकर दम तोड़ा
विज्ञापन
तुषार का मंदिर का मॉडल अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर जैसा प्रतीत होता है। तुषार का सपना है कि वह एक दिन अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएं एवं टॉप हंड्रेड रिकॉर्ड होल्डर एक्सीलेंट ऑन वर्ल्ड स्टेज 2022 में भी तुषार का नाम आ चुका है।
तुषार 3 साल से अनेक मॉडल बना चुका है जैसे इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टेंपल, बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, क्रिसमिस ट्री शिवलिंग आदि तुषार ने कई महापुरुषों के छायाचित्र भी बनाएं हैं।