फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tuberculosis in childhood

बचपन में लगी 55 वाली बीमारी, जांच में सैकड़ों बच्चों में मिली टीबी की बीमारी      

Mon, 03 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tuberculosis in childhood
tb
55 साल की उम्र में होने वाली बीमारियां अब बचपन को जकड़ रही हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे के भी होश उड़ गए हैं। जिले में बड़ी संख्या में बच्चे टीबी की बीमारी से पीड़ित मिले हैं। बच्चों में इस खतरनाक बीमारी के लक्षण टीबी पीड़ित माता-पिता, दादा-दादी के संपर्क में आने से मिले हैं।       
विज्ञापन


क्षय रोग (टीबी) अभी तक उम्र दराज लोगों को जकड़ती थी, लेकिन खान-पान और वातावरण में आ रहे बदलाव के चलते इसके जीवाणु फैल रहे हैं। जनपद में एक साल के अंदर क्षय रोग विभाग में बड़े पैमाने पर मरीजों को ट्रैस किया गया है। यह वह मरीज हैं, जो अस्पताल से उपचाराधीन हैं। इन मरीजों में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें बच्चों की भी संख्या काफी है। इस खतरनाक बीमारी की जद में बचपन घिर रहा है। बच्चों में आंख, गला और आंत की टीबी के लक्षण मिले हैं। 
विज्ञापन


आंखों की टीबी में बच्चों की पुतलियों पर प्रभाव पड़ने के साथ रैटिना कमजोर पड़ रहा है। गले की नसें फूलने के साथ खाने-पीने में तकलीफ है। टीबी से पीड़ित बच्चों की उम्र देखकर हैरानी है। इस खतरनाक बीमारी की जकड़न में दुधमुंहे बच्चों से लेकर 14 साल तक के बच्चे शामिल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम समन्वयक शाहबान उल हक ने बताया कि बच्चों में इस बीमारी के लक्षण पीड़ित माता-पिता या अन्य मरीजों के संपर्क में जाने से मिल रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


200 से अधिक एमडीआर मरीज      
क्षय रोग विभाग में 200 से अधिक मरीजों में टीबी की स्टेज मल्टी ड्रग्स रेजिस्टेंट (एमडीआर) स्तर पर है। यह सामान्य मरीजों से अलग हैं, जो खतरनाक स्टेज होती है। इसके इलाज के लिए विभाग को 24 से 27 महीने तक मरीज को दवाइयां देनी होती हैं। एमडीआर लेवल के मरीज के संपर्क में आने से तेजी से जीवाणु हमला करते हैं। साथ ही इनके जरिये अन्य लोगों को भी खतरा बढ़ जाता है।       

  
टीबी के लक्षण की पहचान      
टीबी के संक्रमण का मुख्य रुप से फेफड़ों पर प्रभाव पड़ता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटती रहती है। दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन में कमी होना, शाम को बुखार आना, भूख कम लगना, सीने में दर्द होना आदि इसके लक्षण हैं।       
      
2016 में तीन-तीन 
माह में मिले मरीज     बच्चों की संख्या   
मार्च तक     816        52 
जून तक      986        46 
सितंबर तक  1095      78 
दिसंबर तक   986       76 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed