{"_id":"677551f29ccf2bd6070f4b25","slug":"tuberculosis-department-will-run-hundred-day-tb-campaign-from-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-137094-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: क्षय रोग विभाग आज से चलाएगा हंड्रेड डे टीबी कैंपेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: क्षय रोग विभाग आज से चलाएगा हंड्रेड डे टीबी कैंपेन
विज्ञापन
-जांच के लिए अधिक जोखिम वाले लोगों को किया गया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद में टीबी रोगियों की खोज फिर से शुरू होगी। जिला क्षय रोग विभाग हंड्रेड डे कैंपेन चलाएगा। अधिक जोखिम वाले जनसंख्या वर्ग को लक्ष्य किया जाएगा, जिनमें एचआईवी पॉजिटिव सहित नशा करने वाले लोगों की जांच होगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र ने बताया कि प्रदेश के 15 जनपद में सात दिसंबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। शासन ने फिर से अभियान प्रदेश में शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 100 दिनों तक टीबी रोगियों की खोज की जाएगी। इस बार अधिक जोखिम वाले लोगों को टारगेट किया जाएगा।
-इन सात वर्ग के लोगों की होगी जांच
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु एवं कुपोषित व्यक्तियों की जांच की जाएगी। इनके साथ-साथ पुराने टीबी रोगी और टीबी रोगियों के साथ रहने वाले व्यक्ति एवं मधुमेह पीड़ित और एचआईवी पॉजिटिव लोगों के साथ-साथ नशा करने वाले लोगों को लक्ष्य किया गया है। जोखिम वाली जनसंख्या के इन सात वर्ग के लोगों की अभियान के तहत विशेष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
-सितंबर में चला था एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान
टीवी रोगियों की खोज के लिए नौ से 20 सितंबर तक एक्टिव केसे फाइंडिंग अभियान चलाया गया था। इसके अन्तर्गत कुल टार्गेट-701894 के सापेक्ष 719679 जनसंख्या आच्छादित गई। इनमें 8699 संभावित टीबी रोगियों का बलगम नमूना चेक किया गया और 56 टीबी रोगी पाये गए। जनपद में वर्तमान में कुल सात हजार से अधिक टीबी रोगी खोजे जा चुके हैं।