फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck running on fake chassis number recovered, accused arrested

फर्जी चेचिस नंबर पर चलता हुआ ट्रक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Truck running on fake chassis number recovered, accused arrested
- पंजाब के पते पर फर्जी नंबर डलवाकर कराया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। पुलिस ने फर्जी चेसिस नंबर डालकर पंजीकरण के एक ट्रक को कब्जे में लिया है। धोखाधड़ी और जालसाजी कर फर्जी चेसिस नंबर पर पंजाब में रजिस्ट्रेशन कराने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया हिंडन चौकी प्रभारी द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को पकड़कर जांच पड़ताल की थी। पीपलशाह मोड़ पर हिंडन चौकी के पास ट्रक को बरामद किया गया। पुलिस ने बताया ट्रक के पंजीकरण प्रमाण पत्र के आधार पर जो चेसिस नंबर था, वह ग्राइंडर से मिटाया गया था। ट्रक पर इंजन नंबर भी नहीं था। एसएचओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दारोगा को पंजाब भेजकर जांच कराई। वहां आरसी और चेसिस नंबर में अंतर पाया गया। टाटा कंपनी द्वारा भी अलग से जांच की गई। मालूम हुआ कि पंजाब में ट्रक दूसरे चेसिस नंबर डलवाकर पंजीकृत मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी नगलां राई निवासी अब्दुल रहमान निवासी को फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बरामद ट्रक पंजाब में ग्राम हीरा महल थाना नाभा जिला पटियाला का पते पर पंजीकरण कराया गया था। हालांकि बताते है आरोपी ने कई साल पहले ट्रक को उसी हालत में खरीदा था। फर्जीवाड़ा उनसे पहले भी किया जाना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed