फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck dropped on tempo in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के जानसठ बाईपास पर गन्ने से लदा ट्रक टेंपो पर पलटा

Sun, 17 Mar 2019 11:42 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 17 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Truck dropped on tempo in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में ट्रक के नीचे दबे टेंपो से सवारियों को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर शहर के जानसठ बाईपास पर रविवार दोपहर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक सामने से आते सवारियों से भरे टेंपो पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो महिलाओं समेत चार लोग गन्नों के नीचे दबने से घायल हो गए, जबकि अन्य ने किसी तरह टेंपो से कूदकर जान बचाई। टेंपो में दबे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर घंटों जाम लगा रहा, जिससे ट्रैफिक को भी डायवर्ट करना पड़ा। हादसे के बाद कुछ लोगों ने मौके पर हंगामा करने का भी प्रयास किया, जिन्हें हड़काते हुए काबू किया गया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर शहर की तरफ से गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जानसठ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव शेरनगर के निकट पहुंचा, अचानक सड़क के गड्ढों में आकर ओवरलोड ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। गन्नों से लदे ट्रक के पलटते समय सामने से सवारियों को लेकर शहर की तरफ आ रहा एक टेंपो भी गन्नों के नीचे दब गया। गन्नों तले दब रहे टेंपो में सवार चालक समेत कई लोग तो कूदकर जान बचा गए, लेकिन दो महिलाओं समेत चार लोग टेंपो में ही गन्नों के ढेर तले दबे रह गए, जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह, एसएसआई मदनसिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का सहयोग लेते हुए क्रेन मंगाकर टेंपो पर पलटे गन्नों के ढेर को हटवाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह गन्नों को हटवाकर टेंपो में दबी सवारियों को बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। घायलों में गांव निराना निवासी संतोष पत्नी रोहताश, अमरीता पत्नी कृष्णपाल व महमूद पुत्र मौसम के साथ ही मोहल्ला खालापार निवासी नदीम पुत्र नफीस शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक के साथ ही टेंपो चालक भी मौके से फरार हो गया, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया
मुजफ्फरनगर। जानसठ बाईपास के निकट सवारियों से भरे टेंपो पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक के पलटने की घटना में कुछ लोगों द्वारा चार लोगों के मरने की अफवाह फैला दी गई। इससे मौके पर  ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जो हंगामा करने पर उतारू होने लगे। मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने सख्ती से काम लेते हुए ऐसे लोगों को जमकर हड़काते हुए वहां से भगाकर स्थिति पर काबू पाया।


पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर लगा लंबा जाम
मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर के पास हुए हादसे के बाद पूरी सड़क पर गन्ने का ढेर फैलने के साथ ही ट्रक भी बीचोबीच सड़क पर पलट गया। इसके चलते पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई और देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। इसके चलते पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट भी किया, लेकिन जाम में फंसे वाहनों और उनमें सवार लोगों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed