फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck drivers should carry sugarcane from the weighing center as per the standard.

Muzaffarnagar News: तौल केंद्र से मानक के अनुसार गन्ना लेकर चलें ट्रक चालक

Fri, 07 Nov 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers should carry sugarcane from the weighing center as per the standard.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना लदे ट्रकों से होने वाले हादसों के मद्देनजर परिवहन विभाग अलर्ट हुआ है। डीएम के निर्देश के चलते परिवहन विभाग अधिकारियों ने चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ट्रकों में मानक के अनुसार ही चीनी मिल के तौल केंद्रों से ट्रक चालक गन्ना लाद कर चलेंगे। ओवरलोड व लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।


जिले की आठ चीनी मिलों में किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। सहकारी चीनी मिल मोरना को छोड़ कर अन्य सात मिले क्रय केंद्रों से भी गन्ना लेती हैं। मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे, बुढ़ाना रोड समेत अन्य मार्गों पर ओवरलोड ट्रकों का आवागमन देखा जा सकता है। ट्रकों के कारण कई बार हादसे भी हुए हैं। इसके चलते डीएम उमेश मिश्रा ने चीनी मिलों के पेराई के शुरू होते ही सख्ती शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तौल केंद्र से गन्ना ट्रकों में मानक के अनुसार भी लादा जाए, क्योंकि ओवरलोड ट्रक हादसे को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
यहां हुए पूर्व में हादसे-

केस नंबर 1-



मंसूरपुर मिल के अंदर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक के पलटने पर उसके नीचे दबकर मिल के ही दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से ट्रॉले को ओवरटेक करते हुए हुआ था।

-----

केस नंबर-2



मीरापुर में थाने के निकट गन्ने से लदा ट्रक चौराहे के पास ही पलट गया था। तब ट्रक के नीचे दबने से एक बालक की मौत हो गई थी।



-----



केस नंबर-3

तितावी में पानीपत-खटीमा हाईवे पर काजीखेड़ा के अंडरपास के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली व स्कूल की टाटा मैजिक गाड़ी में टक्कर होने से एक छात्र की मौत चार छात्र घायल हुए थे। चालक ट्रैक्टर- ट्रॉली को छोड़ कर भाग गया था।

-----

केस नंबर -4



रामराज क्षेत्र में पुठठी गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए।



-----



केस नंबर-5

टिकौला मिल के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली में ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक की साइड लग गई थी। तब ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक नीचे गिर गया था और उसकी मौत हो गई।

-----

केस नंबर-6



खतौली में बुढ़ाना मोड़ तिराहे के पास बाइक सवार युवक की गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। बाइक सवार युवक बागपत से आ रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया था।


------------
इन्होंने कहा-
एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने बताया कि डीएम के आदेश के बारे में सभी चीनी मिलों के अधिकारियों को बता दिया गया है। ओवरलोड गन्ना लेकर चलने पर कार्रवाई की जाएगी।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed