{"_id":"5f2852c58ebc3e9ff6504a4f","slug":"truck-collided-with-truck-parked-on-highway-driver-killed-muzaffarnagar-news-mrt494491197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसा ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर खराब खड़े चीनी लदे ट्रक में पीछे से आए एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तेज रफ्तार ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको रेफर किए जाने के बाद मेरठ ले जाए जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
रविवार देर रात खतौली शुगर मिल से चीनी लादकर एक ट्रक मेरठ की ओर जा रहा था। रास्ते में हाईवे स्थित भंगेला के पास अचानक ट्रक खराब हो गया, जिसे उसका चालक वहीं खड़ा कर मैकेनिक की तलाश करने चला गया। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने खराब खड़े चीनी लदे ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में तेज रफ्तार ट्रक का चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। भंगेला चौकी इंचार्ज प्रदीप चीमा ने बताया कि चालक की शनाख्त चेतराम पुत्र रुस्तम निवासी गांव अलीगंज जनपद एटा के रूप मे हुई है, जिसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।