फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Troublemakers will be caught for Rs 10 lakh, two vehicles will come to catch monkeys and dogs.

Muzaffarnagar News: 10 लाख में पकड़े जाएंगे उत्पाती, बंदर कुत्ता पकड़ने के लिए आएंगी दो गाड़ियां

Wed, 08 Oct 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Troublemakers will be caught for Rs 10 lakh, two vehicles will come to catch monkeys and dogs.
मुजफ्फरनगर। पालिका ने बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दो डॉग कैचर वैन खरीदी जाएंगी। 13 अक्तूबर की बोर्ड बैठक में संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में बंदर उत्पात मचा रहे हैं। गांधी कॉलोनी, नई मंडी, सर्राफा बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों में लोग बंदरों से परेशान हैं। इसके साथ ही आवारा कुत्ते भी लोगों को काट रहे हैं। नगर पालिका ने उत्पाती बंदर और आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए बजट प्रस्ताव तैयार किए हैं। शहर में एक हजार उत्पाती बंदर पकड़े जाएंगे, जिनके लिए करीब 10 लाख का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दो डॉग कैचर वैन खरीदी जाएंगी। करीब 19.97 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहलना क्षेत्र में बनेगा डॉग शेल्टर होम : शहर में आवारा कुत्तो की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गली-मोहल्लों में पल रहे कुत्ते अक्सर राह से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेशों के बाद पालिका परिषद की ओर से भी आवारा कुत्तो पर अंकुश लगाए जाने की तैयारी है। पालिका की ओर से वहलना क्षेत्र में डॉग शेल्टर होम की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन

शेल्टर होम वार्ड चार वहलना के मीरापुर क्षेत्र की 100 वर्ग भूमि में बनाया जाएगा। जिसके लिए 6.5 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रस्ताव बोर्ड बैठक में स्वीकृत कराकर शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा।ए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed