फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trouble in many colonies due to interruption of power supply

Muzaffarnagar News: विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई काॅलोनियों में परेशानी

Tue, 08 Aug 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trouble in many colonies due to interruption of power supply
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड बिजलीघर क्षेत्र के लोगों को आठ घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां लाइन ठीक करने के लिए विभाग ने चार घंटे आपूर्ति नहीं होने की बात की थी। जिन काॅलोनियों को परेशानी हुई, उनमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की एटूजेड काॅलोनी भी शामिल है।
विज्ञापन

जानसठ रोड बिजलीघर की सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति नहीं होगी। आम जनता ने उसी तरह से तैयारी की थी। लोगों को परेशानी तब हुई जब चार के स्थान पर आठ घंटे तक आपूर्ति नहीं हो पाई। आपूर्ति नहीं होने से अलमासपुर, एटूजेड काॅलोनी, वसुंधरा कॉलोनी, अवधविहार, हरीवृन्दावन, सुरेंद्र नगर, महालक्ष्मी एन्क्लेव, सहावाली आदि में आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने से लोगों ने परेशानी झेली। इन्वर्टर डाउन हो गए। कुछ जगह पेयजल आपूर्ति की दिक्कत हुई। देर शाम आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। एसई ग्रामीण एसके निर्मल ने बताया पेड़ों की छंटाई के लिए टाउनहाल बिजलीघर ने चार घंटे का समय मांगा था। कार्य में देर होने के कारण सप्लाई बाधित हुई। आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed