{"_id":"64d39c7393723d6d2e062165","slug":"tricolor-hoisted-in-schools-sacrifices-remembered-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-5261-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्कूलों में लहराया तिरंगा, याद की गई कुर्बानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्कूलों में लहराया तिरंगा, याद की गई कुर्बानियां
विज्ञापन
विभिन्न शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं ने मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। विभिन्न शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं ने मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
एमजी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर देश के वीर बलिदानियों और अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए उनको नमन किया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को देश के उत्थान में योगदान के लिए पंच प्रण की शपथ ग्रहण कराई।
राजकीय हाईस्कूल जीवना कलश में माटी एकत्रित की गई। वर्षा जल संचयन विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। लघु सिंचाई विभाग से अवर अभियंता रितु पाल ने जल संचयन विषय पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाचार्या अनीता चौधरी ने विचार साझा किए गए। संचालन इको क्लब प्रभारी रोशनी देवी और अनिल कुमार ने किया।
न्यू होरीजन स्कूल में कार्यक्रमों का विधिवत आरंभ हुआ। पंचप्रण के रूप में शपथ ग्रहण कराई गई। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने देश की अखंडता, एकता, धर्मनिरपेक्षता बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन
आजादी के अमूल्य महत्व को बारे में बताया
जानसठ/मंसूरपुर/सिखेड़ा। आर्यन इंटरनेशल पब्लिक स्कूल में पंच प्रण शपथ का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक सुशोभित और प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने सभी बच्चों को आजादी के अमूल्य महत्व को बारे में बताया। गांव जोहरा के एसडी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंच प्रण की प्रधानाचार्य मंदर सैनी ने शपथ दिलाई। सिखेड़ा के वेदांता पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुशील कुमार व प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूल के सह संयोजक सुनीता सैनी, मोनिका त्यागी, कामाक्षी शर्मा मौजूद रहे।
छपार में दिलाई गई शपथ
छपार। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण किसान सेवा सहकारी समिति में पंच प्रण शपथ का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी, सोमपाल आर्य, राजेन्द्र सिंह, शशि त्यागी, विनीत त्यागी, अशोक शर्मा मौजूद रहे।
सिसौली में किया शिलापट का लोकार्पण
सिसौली। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने शहीदों के सम्मान में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर शिलापट का लोकार्पण किया। इस मौके पर धर्मकौर, महेश प्रसाद, शानू, प्रधानाचार्य सोनू कुमार, मास्टर अरविंद, मनीष कुमार, उपस्थित रहे।