{"_id":"622653dbd699c715df68b1b6","slug":"travel-will-be-pleasant-by-following-the-speed-limit-khatauli-news-mrt579633956","type":"story","status":"publish","title_hn":"गति सीमा का पालन करने से सुहाना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गति सीमा का पालन करने से सुहाना होगा सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। डीएसएम शुगर मंसूरपुर में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में चल रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को चौथे दिन कर्मचारियों, गन्ना वाहन ड्राइवरों, अन्य वाहन लेकर आए ड्राइवरों और स्कूली बच्चों के लिए ऽसड़क सुरक्षा कार्यशालाऽ का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गति नियंत्रण करने से ही सफर सुहाना रहेगा।
कार्यशाला का शुभारंभ कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला में भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण मेरठ से आए प्रशिक्षक इंसीडेंट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने के लिए स्पीड लिमिट का पालन करें, संकेतों का पालन करें, बांई तरफ ओवरटेक ना करें, पर्याप्त दूरी पर चलें, उपयुक्त इंडिकेटर का प्रयोग करें, मोड़ पर धीमे चलें, आबादी वाले क्षेत्रों में पर स्पीड धीमी करें, ब्रेक डाउन होने की स्थिति में अपने वाहन को किनारे खड़ा करें, कोहरा होने पर पार्किंग लाइट का प्रयोग करें, आपातकालीन वाहनों जैसे अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस आदि को तुरंत रास्ता दे, तीव्र मोड़ पर ओवरटेक न करें, प्रतिबंधित क्षेत्र में अपना वाहन खड़ा न करें, सड़क के बीच में वाहन न चलाएं, गलत दिशा में न चले, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं, शराब पीकर वाहन कदापि न चलाएं।