{"_id":"62814af939cf73479b518b8a","slug":"transactions-worth-lakhs-were-settled-in-the-presence-of-police-muzaffarnagar-news-mrt5887478165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में हुआ लाखों के लेनदेन का समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में हुआ लाखों के लेनदेन का समझौता
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र निवासी कपड़े के थोक व्यापारी दंपती ने गुजरात के कारोबारी के बीस लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। रविवार को पीड़ित कारोबारी गुजरात पुलिस के साथ यहां पहुंचा। इसके बाद पीड़ित व आरोपी दंपती में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया। पीड़ित कारोबारी को पूरी रकम का चेक दिया गया। इसके बाद कारोबारी व गुजरात पुलिस वापस लौट गई।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दक्षिणी सिविल लाइन निवासी एक दंपती कपड़ों का थोक का कारोबार है। इस दंपती ने कुछ समय पूर्व गुजरात के सूरत निवासी बड़े कारोबारी से 72 लाख का कपड़ा खरीदा था। 54 लाख का भुगतान करने पर 20 लाख बकाया रह गए थे। यह रकम देने में आनाकानी करने पर सूरत के कारोबारी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
रविवार को पीड़ित कारोबारी के साथ सूरत पुलिस सिविल लाइंस थाने पहुंची। थाना प्रभारी संतोष त्यागी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद गुजरात और सिविल लाइन पुलिस आरोपी व्यापारी दंपती के घर पहुंची और दंपती को थाने लाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में बातचीत हुई। इस दौरान पीडित कारोबारी को आरोपी दंपती ने 20 लाख रुपये का चेक सौंप दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि चेक लेकर समझौता होने के बाद गुजरात पुलिस व पीड़ित कारोबारी वापस लौट गए।