फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic will run on the lines of round-about in the city

राउंड-अबाउट की तर्ज पर चलेगा ट्रैफिक

Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Traffic will run on the lines of round-about in the city
झांसी रानी चौक पर पलिका की ओर से कराया जा रहा निर्माण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका प्रशासन द्वारा झांसी रानी चौक का कायाकल्प किया जा रहा है। झांसी रानी पार्क के अगले हिस्से को खत्म कर वहां सीमेंटेड सड़क तैयार कर राउंड अबाउट की तर्ज पर ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था की तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के झांसी रानी चौक सबसे अधिक व्यस्त क्षेत्र है। जिससे चंद कदम दूर दमकल विभाग और नगरपालिका कार्यालय स्थित हैं। वहीं, करीब पांच सौ मीटर दूरी पर कलक्ट्रेक्ट व पुलिस ऑफिस स्थित हैं। वहीं, यहां पर अतिक्रमण भी है। जिससे यहां हर समय जाम की समस्या रहती है। नगरपालिका प्रशासन अब इस समस्या का समाधान करने की जुगत में है। इसके तहत, अमृत योजना के तहत नगरपालिका प्रशासन द्वारा झांसी रानी पार्क के निष्प्रोज्य हिस्से को तोड़कर सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया है। पार्क के अगले हिस्से में सड़क बनने से झांसी रानी को चौराहे के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां राउंड अबाउट की तर्ज पर ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जहां इस क्षेत्र को जाम से मुक्ति मिलेगी। नई व्यवस्था के जल्द ही मूर्त रूप लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि अमृत योजना के तहत झांसी रानी चौक को विकसित किया जा रहा है। नगरपालिका की ओर से इस कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। जिससे क्षेत्र में जाम व अतिक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed