{"_id":"5de6b4438ebc3e54953628b7","slug":"traffic-signal-started-unknown-by-rules-muzaffarnagar-news-mrt456885742","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिग्नल शुरू, नियम अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक सिग्नल शुरू, नियम अंजान
विज्ञापन
अमर उजाला लाइव---मीनाक्षी चौक पर रेड लाईट सिग्नल का उल्लघन करते ट्रिपल सवार युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक सिग्नल शुरू, नियम से अंजान
मुजफ्फरनगर। यातायात माह संपन्न होने के बाद भी शहर के मीनाक्षी चौक पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल तो शुरू कर दिया गया, लेकिन अधिकांश वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी ही नहीं है। रेड लाइट सिग्नल को वाहन चालक नजरअंदाज करते हैं, तो लेफ्ट साइड फ्री को अधिकांश चालक जानते ही नहीं। वहीं, जेब्रा लाइन के इस्तेमाल संबंधी नियम से भी अधिकांश वाहन चालक अनभिज्ञ ही हैं।
अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को अपराह्न 3.30 बजे मीनाक्षी चौक पर शुरू हुए ट्रैफिक लाइट सिग्नल पर पहुंचकर यातायात का जायजा लिया तो हर तरफ अफरातफरी का आलम दिखा। येलो व रेड लाइट होने के बावजूद वाहन चालक नहीं रुके तो बड़ी संख्या में लोग पहले की तरह रेड लाइट क्रॉस करते और रांग साइड से आवागमन करते भी दिखे। इसके अलावा, जेब्रा लाइन व लेफ्ट साइड फ्री से भी अधिकांश वाहन चालक अनभिज्ञ ही दिखे। यूनियन बैंक में काम करने वालीं बैंक कर्मी ज्योति स्कूटी से रेड लाइट होने के बावजूद जेब्रा लाइन से काफी आगे निकल आईं, जिनका कहना था कि उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी तो है, लेकिन यहां काफी समय बाद रेड लाइट सिग्नल शुरू हुआ, जिसके चलते वे पूर्व की भांति जेब्रा लाइन क्रॉस कर गईं। गांव खामपुर निवासी मोपेड सवार नफीस भी रेड लाइट क्रॉस कर चौराहे के बीचों बीच आ गए, जिन्हें बमुश्किल पुलिसकर्मी ने रोका। पूछने पर रेड लाइट सिग्नल व यातायात नियमों से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई।
मेरठ से बाइक से आ रहे जितेंद्र कुमार भी रेड लाइट क्रॉस कर जेब्रा लाइन से काफी आगे निकल आए। यातायात नियमों से तो अवगत मिले, लेकिन जागरूकता में काफी पीछे नजर आए। पुलिसकर्मी के पूछने पर सॉरी बोलकर भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
लेफ्ट साइड फ्री को लेकर यातायात पुलिसकर्मियों ने लोहे की रेलिंग लगाई हुई थी, लेकिन लोग उसे भी अनदेखा कर गए। लेफ्ट साइड फ्री एरिया में घुसे सीधे जाने वाले बाइक सवार आबिद ने ट्रैफिक के इस नियम से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई। वहीं, स्टेडियम में प्रैक्टिस कर घर लौट रहे गांव पेरई निवासी बाइक सवार अजय कुमार नियमों को अनदेखा कर ट्रिपल राइडिंग करते हुए लेफ्ट साइड फ्री एरिया में घुस गए। इनके अलावा, स्कूटी सवार शाहबाज तो यातायात पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद रांग साइड जा पहुंचे और रोके जाने पर यातायात कर्मी से ही उलझ पड़ा। इसके बाद युवक ने वहां से जबरन भागने का प्रयास किया, जिसे बामुश्किल रोकने के बाद उसका चालान कर दिया गया।
इन्होंने कहा .......
एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया का कहना है कि अभी शहर के वाहन चालक यातायात नियमों को लेकर जागरूक नहीं है, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर ट्रैफिक लाइन सिग्नल के नियमों की जानकारी दी जा रही है। पहली बार रेड लाइट जंप करने व नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन सवार को चेतावनी दी जा रही है। यदि संबंधित वाहन चालक दोबारा गलती करेगा तो उसके खिलाफ नियमों के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी।