{"_id":"66049a9955c302f48c064194","slug":"traffic-of-heavy-vehicles-will-remain-closed-on-jansath-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-119488-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जानसठ रोड पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जानसठ रोड पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
Thu, 28 Mar 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को शहर के जानसठ रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए तीन एएसपी, नौ सीओ, 12 एसओ, एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी आईटीबीपी के अलावा 650 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के दौरान जानसठ रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल की डयूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से रेलवे रोड, एसडी तिराहा से प्रकाश चौक, महावीर चौक से होते हुए जानसठ रोड कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह दस बजे से जानसठ रोड पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। जानसठ रोड पर संचालित होने वाली प्राइवेट बसों को कार्यक्रम के दौरान रोक दिया जाएगा।