फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic jam will be curbed, the district got 50 traffic policemen

Muzaffarnagar News: जाम पर लगेगा अंकुश, जिले को मिले 50 यातायात पुलिसकर्मी मिले

Mon, 25 Aug 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam will be curbed, the district got 50 traffic policemen
मुजफ्फरनगर। लखनऊ पुलिस मुख्यालय से जिला यातायात पुलिस को 50 नए पुलिसकर्मी मिले हैं। इन पुलिसकर्मियों के मिलने से अब जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जगी है। अभी तक जिले की यातायात पुलिस में 17 टीएसआई, 24 दीवान, 42 सिपाही तैनात है। जो जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नाकाफी थे। नगर के कई स्थानों पर यातायात पुलिस की डयूटी नही रहती थी। जिस कारण हाईवे पर बने चौराहों से वाहनों को तेज गति से दौड़ा कर ले जाया जाता है। इससे हादसे होते हैं। नगर में जाम के हालात बने रहते हैं। अब जिले को मुख्यालय से 2 टीएसआई, 14 दीवान व 34 पुरुष सिपाही मिले है। इन पुलिसकर्मियों के मिलने से नगर की यातायात व्यवस्था संभालने में आसानी होगी।
विज्ञापन

यहां नही रहती पुलिस की डयूटी

दिल्ली दून हाईवे पर जानसठ पुल, भोपा पुल, सहारनपुर रोड, मलीरा कट, बिलासपुर कट पर पुलिस की डयूटी नही रहती। यहां अक्सर हादसे होते रहते है। यातायात पुलिस की कमी के कारण डयूटी नही लगाई जाती थी।
विज्ञापन

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे का कहना है कि नगर में बीस स्थानों पर रोजाना पुलिसकर्मियों की डयूटी रहती है। मुख्यालय से मिलने वाले सभी पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। उन्हें एक माह का यातायात पुलिस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मचारियों की कमी के बारे में उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी थी। नए पुलिसकर्मियों के मिलने से यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed