फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic is controlled at the behest of soldiers in the city

शहर में सिपाहियों के इशारे पर कंट्रोल होता है ट्रैफिक

Fri, 29 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic is controlled at the behest of soldiers in the city
मीनाक्षी चौराहे पर चमकता सिग्नल एवं ट्रैफिक नियत्ररित करता यातायातकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में सिपाहियों के इशारे पर कंट्रोल होता है ट्रैफिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था को संचालित करने के लिए करीब आठ वर्ष पहले एमडीए की ओर से शहर के मीनाक्षी चौक, महावीर चौक और अहिल्या बाई चौक पर लाखों रुपये खर्च करके ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाई गई थी। ये लाइटें कुछ माह चलने के बाद देखरेख के अभाव में ठप हो गई थी। वर्षों से ये लाइट शोपीस बनी हुई हैं, जबकि इन दिनों शहर में बढ़ी ई-रिक्शाओं की भरमार और ट्रैफिक के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा रही है। मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, मालवीय चौक, महावीर चौक पर पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। इससे राहगीर परेशान रहते हैं।
मीनाक्षी चौक पर नहीं सुधर सकी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। ट्रैफिक पुलिस ने मीनाक्षी चौक पर लगी लाइटों को ठीक करने का प्रयास किया। इसके लिए कुछ दिन पूर्व ट्रायल भी किया गया, लेकिन लाइटों की टाइमिंग में गड़बड़ी है। ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगे चौराहों से भैंसा बुग्गी या अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहनों का संचालन नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां पर भैंसा बुग्गियों की खूब आवाजाही होती है। इससे भी व्यवस्था नहीं पाई। इसके अतिरिक्त चौराहे पर जगह की भी कमी है। लाइटों के आगे यूनिपोल एवं अन्य होर्डिंग्स लगे हैं। इससे आने-जाने वालों को लाइटें नजर ही नहीं आती। यहां पर ट्रैफिक लाइटें शुरू करने का यातायात पुलिस का प्रयास इन सब वजहों से विफल हो गया है।
विज्ञापन

राहगीर भूल गए लाइटों की ओर देखना
मुजफ्फरनगर। वर्षों से बंद पड़ी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें कभी कभार टिमटिमाटी भी है, तो कोई उनकी ओर नजर नहीं करता। दरअसल नागरिकों को ट्रैफिक लाइटों के अनुसार चलने की आदत ही नहीं है। इन चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। इसलिए ट्रैफिक की व्यवस्था वहीं संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
चौराहों पर यातायात व्यवस्था के लिए लगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को सही कराने का प्रयास किया जाएगा। जो भी समस्या आ रही है उन्हें दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
- बीबी चौरसिया, एसपी ट्रैफिक।

रेड लाईट सिग्नल के सामने लगा यूनीपोल।

रेड लाईट सिग्नल के सामने लगा यूनीपोल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed