फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders should form BJP government in 2024 also: Aggarwal

2024 में भी भाजपा की सरकार बनाएं व्यापारी: अग्रवाल

Mon, 16 Jan 2023 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Traders should form BJP government in 2024 also: Aggarwal
सनातन धर्म सभा में व्यापारी सम्मेलन में राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत करते व्यापारी।
- राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों को दी सरकार के कार्यों की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों में कार्य कर रही है। सरकार की सही नीतियों के कारण ही प्रदेश में व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिला है। 2024 में व्यापारी मिलकर भाजपा की सरकार बनाने का काम करें।
शहर के सनातन धर्म सभा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सूबे और केंद्र की सरकार व्यापारियों के हितों में कार्य कर रही है। लगातार उद्योग बढाए जा रहे है। व्यापारी सुरक्षित होकर अपना व्यापार कर रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान विजेंद्र पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, नरेश चंद्र मित्तल, राजकुमार सिद्धार्थ, सुभाष मित्तल, विशाल गर्ग, पंकज जैन और सभासद प्रवीण पीटर ने अग्रवाल को सम्मानित किया। वहीं, मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा पदाधिकारी के रूप में संदीप सिंह, गौरव जैन, दलजीत सिंह, मयंक गोयल की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुभाष चंद शर्मा, गौरव स्वरूप, कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रवीण जैन, सरदार बलविंदर सिंह, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed