फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders encircle EO

व्यापारियों ने ईओ कर किया घेराव

Sun, 08 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traders encircle EO
नगर पालिका में ईओ को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने शहर में विभिन्न समस्याओं को लेकर टाउन हाल पहुंचकर प्रदर्शन किया और ईओ का घेरा करते हुए नारेबाजी की। शहर में खोद डाली गई सड़कों का शीघ्र निर्माण करने की मांग की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने टाउनहाल पहुंचकर प्रदर्शन किया। पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का घेराव कर उन्हें ज्ञापन दिया गया। इसमें संगठन ने शहर में नगरपालिका परिषद् के दुकानदारों के किराया प्रकरण को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे के लिए सहारनपुर मंडल के आयुक्त के आदेश को लागू कराने की मांग की। इसके साथ ही शहर में जल निगम के द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को शीघ्र बनाने, रुड़की रोड स्थित डिवाइडर के निर्माण कराने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराने, शहर में लावारिस गोवंश की उचित व्यवस्था कराने, सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग की है। मौके पर राकेश त्यागी, प्रवीण जैन, विरेंद्र अरोरा, रामप्रकाश साहनी, भानू प्रताप, सुनील वर्मा, जयइंद्र प्रकाश, उदित किंगर, विजय कुच्छल, शिवकुमार गोयल, किशन लाल नारंग, महेंद्र नाथ, विजय मदान, भूरा कुरैशी, अरविंद बख्शी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed