फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders angry over increase in business tax

Muzaffarnagar News: व्यापार कर में बढ़ोतरी से व्यापारियों में नाराजगी

Fri, 03 Mar 2023 05:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Traders angry over increase in business tax
निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना से मुलाकात कर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। नगर पंचायत की ओर से व्यापार कर में की गई वृद्धि पर व्यापारियों ने रोष जताया है। निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना से मुलाकात कर इस संबंध में उचित कदम उठाने की मांग की।
शुक्रवार को व्यापारी नेता सरदार अजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सराफा व्यापारी प्रदीप कांबोज, निशांत कांबोज, विशाल सैनी, रामगोपाल वर्मा आदि निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना से मिले। व्यापारियों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से व्यापार कर में तीन हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई है। 24 व्यापारियों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। इसे लेकर व्यापारियों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

निवर्तमान चेयरमैन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उधर, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 2004 में शासन का गजट आया था। उसी के सापेक्ष तत्कालीन बोर्ड ने बैठक में प्रस्ताव करते हुए कार्यप्रणाली बनाकर प्रस्ताव पास कर दिया था। परंतु उक्त गजट को लागू नहीं किया गया था। अब नगर पंचायत की ओर से व्यापार कर बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed