फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor march on August 23 in Budhana, Panchayat on September 18 in Lucknow

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में 23 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च, लखनऊ में 18 सितंबर को पंचायत

Thu, 17 Aug 2023 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tractor march on August 23 in Budhana, Panchayat on September 18 in Lucknow
किसान भवन पर भाकियू की मासिक पंचायत में एकजुटता का किया आह्वान
विज्ञापन


भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों के मुद्दे छाए रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू की मासिक पंचायत में किसान मुद्दे छाए रहे। 18 सितंबर को लखनऊ में पंचायत का एलान हुआ। इससे पहले 23 अगस्त को बुढ़ाना में ट्रैक्टर मार्च और 24 अगस्त को उत्तराखंड के रुड़की में पंचायत होगी। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पांच जनपदों में जमीन खरीदकर किसानों के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम की तर्ज पर किसान दक्षिणा करने का भी आह्वान किया ।
बृहस्पतिवर को किसान भवन पर हुई पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठन को तोड़ने की साजिश की जा रही है। भगवान राम की तरह भाकियू का वनवास चल रहा है, इस समय को जैसे तैसे कट लेना चाहिए। यदि 2024 में फिर भाजपा की सरकार आ गई तो आप लोगों के पास कुछ नहीं बचेगा। बिजली के छापे लग रहे हैं। किसानों से आह्वान किया कि वह भाकियू से गद्दारी ना करें। पेड़ तो भाकियू ही है बाकी सभी टहनियां हैं, वापस आएंगे तो उन्हें संगठन की सेवा करनी होगी।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े फार्म बनाने योजना बना रही है। छोटे किसानों को खत्म कर मजदूर बना देगी। खेती की जमीन तेजी से व्यापारी खरीद रहे हैं। गांव का धन गांव में लगाने की योजना बनाकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। चेतावनी दी कि यदि संगठन मजबूत नहीं रहा तो सरकार 10 साल पुराने ट्रैक्टर तुरंत बंद कर देगी। रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिए हैं उनका बीमा भी नहीं कराया जा सकता। नूंह झगड़े का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार झगड़ा करवाती है, देश में दो तरह के हिंदू हैं, एक भगवाधारी और दूसरे नौरंगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह और संचालन राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ने किया। श्याम सिंह थांबेदार, मेनपाल सिंह ,रामपाल सिंह, ओमपाल सिंह, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, नवीन राठी, विजय शास्त्री हरिद्वार , कविता चौधरी, सतबीर सिंह, अनुराग सिंह, अभिजीत बालियान, कलिंदर सिंह मलिक, शक्ति सिंह तोमर मौजूद रहे।


टिकैत परिवार के लिए सरकार से मांगा हेलीकॉप्टर
भाकियू की मासिक पंचायत में टिकैत परिवार के लिए हेलीकॉप्टर का मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने कहा कि टिकैत परिवार किसान हित में देश के कोने कोने में जाकर लड़ाई लड़ रहा है, इस कारण उन्हें हेलीकॉप्टर की जरूरत है। किसान भवन पर हेलीपैड बनाकर परिवार को हेलीकॉप्टर दिया जाना चाहिए।


नियुक्ति के लिए गठित करें कमेटी
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने नियुक्तियों के लिए भी कमेटी गठित करने की घोषणा की। जहां-जहां नियुक्तियों को लेकर विवाद है, वहां कमेटी अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed