{"_id":"57af6e984f1c1bf619ee48b0","slug":"tractor-carro-cay-en-gangnhr-tres-heridos","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगनहर में गिरी, तीन लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगनहर में गिरी, तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। रोड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उठाकर भोपा सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें गंभीर चोटों के कारण मुजफ्फरनगर रेफर किया गया।
थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी कामिल, शादाब और कंवरपाल शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोड़ी भरकर छोटी नहर (अनूपशहर ब्रांच) पटरी से ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद जा रहे थे। जैसे ही गांव के पास पहुंचे तो टूटी पटरी के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगनहर में जा गिरी। नहर में पानी कम आने के कारण वह गहरे पानी तक नहीं पहुंच पाए।
तेज आवाज होने के कारण गांव के सत्तार, शकील, शान मोहम्मद, आश मोहम्मद, जावेद आदि काफी लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से निकाला। गम्भीर रूप से घायल तीनों लोगों को एंबुलेंस से भोपा सीएचसी भिजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।