फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today the examination of youth of Gautam Budh Nagar, Jewar and Dadri

आज गौतमबुद्धनगर, जेवर और दादरी के युवाओं की परीक्षा

Tue, 20 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Today the examination of youth of Gautam Budh Nagar, Jewar and Dadri
मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन भारत माता की जय का उद्घोष करते अग्निवीर भर्ती में सम्मलित होने के लिए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आज गौतमबुद्धनगर, जेवर और दादरी के युवाओं की परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती रैली के लिए गौतमबुद्धनगर, जेवर और दादरी तहसील के युवाओं की आज सुबह परीक्षा होगी। रेल, बस और निजी वाहनों से पहुंचे युवाओं ने शहर में डेरा जमा लिया है। सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात तक भर्ती की तैयारियों में जुटे रहे।

सोमवार को तीनों तहसीलों के युवाओं के शहर में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। ट्रेन से पहुंचे युवाओं को पुलिस ने मेरठ रोड स्थित वेदांता फार्म हाउस भेजा, यहां पर अभ्यर्थियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। कुछ युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर भी डेरा जमाए रखा। पुलिस-प्रशासन ने शहर में जगह-जगह वालंटियर तैनात किए, जिन्होंने अभ्यर्थियों को फार्म हाउस और भर्ती स्थल का रास्ता बताया। मंगलवार अलसुबह मेरठ रोड से अभ्यर्थियों को नुमाइश कैंप में प्रवेश मिलेगा। यहां पर अग्निवीर रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। जिन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सही मिलेेंगे, उन्हें नुमाइश ग्राउंड से शारीरिक परीक्षा के लिए चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम भेजा जाएगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सेना, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने समन्वय के साथ तैयारियां पूरी कर ली है। अग्निवीर रैली के लिए पुलिस और प्रशासन ने नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी क्राइम प्रशांत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इन पदों के लिए हो रही सेना भर्ती
अग्निवीर भर्ती रैली में सामान्य ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed