फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today's Eid prayers, safety arrangements will be maintained.

आज होगी ईद की नमाज, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Today's Eid prayers, safety arrangements will be maintained.
eid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार की शाम चांद का दीदार होते ही शनिवार की ईद की घोषणा हो गई। तीस दिन तक चले रोजों के बाद ईद का ऐलान होते ही मुस्लिम बस्तियों में खुशी का माहौल हो गया। बाजारों में खरीदारी को लेकर देर रात रौनक रही। दिन में अलविदा जुमे की नमाज भारी सुरक्षा के बीच अदा की गई। उधर, शनिवार को ईद की नमाज की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने ईदगाह का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


तीस दिन तक लगातार रोजे रखने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है। शुक्रवार शाम चांद का दीदार होते ही शनिवार को ईद का ऐलान हो गया। ईद की घोषणा से मुस्लिम बस्तियों में खुशी का माहौल नजर आया। लोग ईद की तैयारियों में जुट गए। बाजारों में खरीदारी को लोगों की भीड़ टूट पड़ी। नाई से लेकर सब्जी की दुकान तक पर रस रहा। जूतों से लेकर रेडीमेड तक की दुकान पर बच्चों और युवाओं में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


कास्मेटिक्स से लेकर परचून की दुकान तक पर लोग खरीदारी करते देखे गए। शहर के शिवचौक, भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, लोहिया बाजार, दाल मंडी में सबसे ज्यादा भीड़ रही। दिन में शहर की सभी मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। जुमे की नमाज के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शहर की कई मस्जिदों के बाहर सड़क तक नमाज अदा करने वालों की भीड़ रही। कई जगह कुछ देर के लिए रास्ते भी बंद करने पड़े। अलविदा जुमे की नमाज के बाद से ही जिला प्रशासन ईद की नमाज की तैयारियों में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों को देखा और अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ईद की तैयारियों को लेकर पहले दिन ही समस्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

ईद पर जिले को चार जोन में बांटा
मुजफ्फरनगर। शनिवार यानि आज ईद उल फितर का पर्व मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। पूरे जिले को चार जोन में बांट कर एसपी को जोनल इंजार्च बनाया गया है। शहर समेत सभी कसबो और गांव में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।


ईदगाह समेत जिले में जिन मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी, वहां पर पुलिस फोर्स लगाई गई है। उधर, नगर पालिका की ओर से पथप्रकाश, सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। ईद के पर्व को लेकर प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े प्रबंध किए। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि पूरे जिले को चार जोन में बांटा गया है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया, एसपी यातायात बीबी चौरसिया को जोनल इंचार्ज बनाया गया है। शहर समेत पूरे जिले के ग्रामों, मौहल्लों, मुख्य मार्गो पर बनाई गई एस-10 और एस-7 को भी ईद के पर्व पर सहयोग के निर्देश दिए गए है। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को लगातार अपने क्षेत्र में भ्रमण करने को कहा गया है।

शहर में ईद की नमाज का वक्त
ईदगाह        सुबह 7.45 बजे
मस्जिद फखरशाह    सुबह 8.00 बजे
मस्जिद हौजवाली    सुबह 8.00 बजे
मस्जिद पीरवाली मल्हूपुरा    सुबह 8.00 बजे
मस्जिद लियाकतपुरा    सुबह 8.00 बजे
मस्जिद हौजवाली सरवट गेट    सुबह 8.15 बजे
मस्जिद नुमाइश कैंप    सुबह 8.15 बजे
मस्जिद मौहम्मदी रहमतनगर    सुबह 8.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed