फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today is the last opportunity to secure a preferred trade at the ITI.

Muzaffarnagar News: आईटीआई में मनपसंद ट्रेड के लिए आज मिलेगा अंतिम अवसर

Fri, 02 Oct 2026 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Today is the last opportunity to secure a preferred trade at the ITI.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को मनपसंद ट्रेड पाने के लिए आज अंतिम अवसर दिया गया है। प्रवेश के तीन चरण पूरे होने के बाद भी जिन अभ्यर्थियों को उनकी पसंद का ट्रेड नहीं मिल पाया है वह दूसरे विकल्प का चुनाव कर सकेंगे। खाली सीट अपनी पसंद का ट्रेड अथवा संस्थान मिल सकता है।
गांधी पॉलिटेक्निक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य चमन लाल ने बताया कि संस्थान में 500 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया। जिन अभ्यर्थियों ने पहले, दूसरे या तीसरे चरण में अपनी पसंद बदलने का विकल्प दिया था। उनको फिर से अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना भेजी गई है। चयनित विद्यार्थी तीन अक्तूबर को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करेंगे। अभ्यर्थियों को ऑफर लैटर, ऑनलाइन आवेदन की प्रति, मूल प्रमाणपत्र व उनकी छायाप्रतियां, स्थानांतरण प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन की प्रति और चार फोटो साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed